महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी महराजगंज क्षेत्र में 72 घंटे पूर्व आरटी पीसीआर से लिए गए सैंपल की जांच के बाद 3 गांव में एक एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांव अलीपुर दशवंतपुर और पारा खुर्द टीमें भेजकर 172 लोगों का सैंपल लिया गया। वहीं सीएचसी परिसर में 2 दिनों से बंद चल रही वैक्सीनेशन का कार्य पर्याप्त मात्रा में टीका आ जाने के बाद अब शुरू हो गया है। 10 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जबकि लगभग 100 लोगों को शासन द्वारा प्रेषित मेडिकल किट का भी वितरण किया गया।
आपको बता दें कि, सीएचसी में तैनात बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, विगत दिनों 3 गांव अलीपुर, जसवंतपुर तथा पारा खुर्द से कई लोगों के आरटी पीसीआर नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें आज जो रिपोर्ट आई उसके मुताबिक तीनों गांवों में एक एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राधाकृष्णन के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम दसवंतपुर अलीपुर और पारा खुर्द में जाकर 100 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट से परीक्षण किया।
जबकि 72 लोगों का सेंपल आरटी पीसीआर के द्वारा लिया गया है। उन्होंने बताया कि, इन गांव में खांसी, जुखाम और बुखार से पीड़ित लगभग 100 लोगों को शासन द्वारा भेजी गई मेडिकल किट प्रदान की गई है।

0 टिप्पणियाँ