महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में एक महिला व 5 वर्षीय बच्चा विद्युत करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला और बच्चे को गंभीर हालत में सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए दोनो का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी राम प्रकाश की पत्नी गीता देवी 42 अपने दरवाजे पर साफ सफाई कर रही थी, वहीं पर एक बिजली का तार टूटा पड़ा था। महिला उसे देख न सकी, और उसका हाथ तार को छू गया, और वह बुरी तरह झुलस गई। इसी वक्त पड़ोस के रहने वाले रविकांत का 5 वर्षीय पुत्र श्रेयस ने महिला को तड़पता देख उसके संपर्क में आ गया। लेकिन करंट के झटके से वह दूर जाकर गिरा और वह भी झुलस गया। उधर दोनों की हालत गंभीर देख लोगों ने महिला को तार से छुड़ाकर सीएचसी महाराजगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत को नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ