विक्रम जैन के साथ मारपीट की घटना घटित होने के बाद घोरौना गांव की नहीं हो सकी खुली बैठक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी विक्रम जैन के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद आज घोरौना में आहूत नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत कमेटी की खुली बैठक नहीं हो सकी। जिससे गांव वालों में निराशा फैली दिखी।

    आपको बता दें कि, घोरौना ग्राम पंचायत की खुली बैठक का एजेंडा बृहस्पतिवार के लिए जारी हुआ था। निर्धारित 12 बजे से पहले नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अजय कुमार के अलावा निर्विरोध चुने गए सभी 13 ग्राम पंचायत सदस्यों और बड़ी तादाद में ग्रामीण पंचायत भवन पर इकट्ठा थे। लेकिन मीटिंग का संचालन करने के लिए अधिकृत ग्राम विकास अधिकारी विक्रम जैन के साथ दोपहर लगभग 12:30 बजे ब्लॉक मुख्यालय पर मारपीट की घटना घट गई, और विक्रम जैन कानूनी दांवपेच और मेडिकल कराने में व्यस्त हो गए। जिससे ग्राम पंचायत की खुली बैठक नहीं हो सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ