◆एन रंगास्वामी 2001 में पहली दफा मुख्यमंत्री बन चुके हैं।
चुनावों में हर छोटा-बड़ा नेता जनता से जुड़ाव रखने और उसकी सुख सुविधाएं पूरी करने का वादा तो करता है, लेकिन जीत के बाद यह शायद ही पूरा हो पाता है। एन रंगास्वामी इस मामले में सबसे अलग खड़े नजर आते हैं। 2001 में पहली दफा मुख्यमंत्री बनने के बाद यह कभी जनता से दूर नहीं रहे।
आपको बता दें कि, देश के इकलौते ऐसे सीएम रहे जो बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के चलते थे। दिग्गज कांग्रेस नेता के कामराज से प्रेरित होकर राजनीति में आने वाले रंगास्वामी ने जब भी कुर्सी संभाली नागरिक कल्याण पर हमेशा जोर दिया।
सादगी, जमीनी जुड़ाव और वीआईपी तामझाम से दूर रहने के कारण लोग उन्हें जूनियर कामराज बुलाते हैं। प्रभावी समुदाय वन्नियार से ताल्लुक रखने वाले रंगस्वामी का शुरू से गरीब असहाय लोगों की मदद का सपना था। विद्यार्थी जीवन में ही राजनीति का रास्ता चुना।

0 टिप्पणियाँ