मौसम हुआ सुहाना: आंधी और बारिश से रायबरेली में सुकून, आज भी गिर सकती है राहत की बूंदे ।। Raebareli news ।।


◆महराजगंज, चन्दापुर, ओसास फीडरों के अंतर्गत आने वाले गांव में रात भर विद्युत व्यवस्था रही बाधित।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जहां बुधवार की रात आंधी तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया जगह-जगह पेड़ उखड़ गए पेड़ों की डालियां टूट गई, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई, रात भर अंधेरा छाया रहा सुबह कहीं 10:00 बजे तो कहीं 11:00 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी बरसात के साथ-साथ बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कई जगह बिजली भी गिरी गनीमत रही कि, कहीं से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहींं मौसम भी सुहाना हुआ है, आंधी और बारिश से रायबरेली केे लोगों ने सुकून की भी सांस ली है। उम्मीद जताई जा रही हैै कि, आज भी राहत की कुछ बूंदें गिर सकती हैं।

     आपको बता दें कि, बुधवार की रात 8:00 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ आंधी की शुरुआत हुई है। महराजगंज रायबरेली रोड तथा बछरावां रोड पर कई जगह पेड़ों की डालियां टूट कर दूर जा गिरी। बिजली के तार भी कई जगह टूट गए, जिससे ओसाह उप केंद्र के अलावा महराजगंज ग्रामीण महराजगंज नगर के साथ-साथ चंदापुर केंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रात भर अंधेरा पसरा रहा। आंधी के बाद बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तड़पकर बिजली गिरने से लोगों में खौफ समा गया।

 इसके बाद तेज हवाओं के साथ छुटपुट बारिश हुई और गुरुवार का दिन निकलने से पहले ही हवाओं के ठंडे झोंकों ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बुधवार रात जनपद के कई इलाकों में हवा बारिश और बिजली कड़कने के साथ हुई फुहार ने मौसम को सुहाना बना दिया। आज रात को भी राहत की बूंदे गिर सकती हैं। लेकिन बीते बुधवार यानी कल दिन भर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर हो गए थे। शाम तक सूरज की तेज तपिश के कारण लोगों का बुरा हाल रहा।

     विद्युत अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि, सुबह कड़ी मेहनत करके विद्युत कर्मियों ने 10:00 से 11:00 बजे तक सभी जगह विद्युत आपूर्ति भी शुरू करा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ