यूपी के रायबरेली में बछरावां के भाजपा विधायक राम नरेश रावत का दावा हुआ हवा हवाई, पानी में दौड़ रही कागज की नाव।। Raebareli news ।।


◆महराजगंज मऊ मार्ग पर पता ही नहीं चलता सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।

◆2006 में 30 करोड़ लागत से बनी सड़क हो गई ध्वस्त।

◆मई महीने में हुई बरसात से गड्ढों में भरे पानी में कागज की नाव दौड़ा रहे बच्चे।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज इन्हौना मार्ग पर 2006 में लगभग 30 करोड़ रुपए खर्च करके बनवाई गई सड़क का हाल बेहाल है। कई स्थानों पर तो यही नहीं पता चलता कि, यहां सड़क में गड्ढे हैं, या फिर गड्ढों में सड़क है। हालात इस कदर हो गए हैं कि, मई के महीने में हुई बरसात में लगभग पूरी सड़क में पानी लबालब भरा हुआ है। छोटे-छोटे बच्चे इन गड्ढों में कागज की नाव चला रहे हैं। मुसाफिरों का हाल बुरा है। क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने भी 5 माह पहले ग्रामीणों की शिकायत पर मौका मुआयना कर घोषणा की थी कि, एक माह के अंदर सड़क का कायाकल्प हो जाएगा। लेकिन वह आश्वासन हवा हवाई ही निकला। अब हालात यह है कि, यहां वाहनों की बात तो दूर, इस सड़क पर पैदल चलने में भी जान जोखिम का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों से पूछें तो उनका कहना है कि, मेजर रिपेयरिंग के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। लेकिन कुछ आपत्तियां लगाकर फाइल लौट आई है। शीघ्र ही फाइल दुरुस्त कर पुनः भेजी जाएगी। उधर मऊ कस्बे में आज कुछ ग्रामीणों ने जलभराव को लेकर सड़क पर खड़े होकर आक्रोश जताया है।


सीन नंबर 1: मऊ बाजार की तस्वीर फोटो एसके इंडिया न्यूज़

   आपको बता दें कि, महराजगंज से इन्हौना कस्बे की दूरी लगभग 27 किलोमीटर है। किंतु इस सड़क का 17.06 किलोमीटर हिस्सा रायबरेली जिले की लोक निर्माण विभाग के जिम्मे आता है, और ताज्जुब की बात यह है कि, यही 17.06 किलोमीटर हिस्सा बदहाल है।


सीन नंबर 2: महराजगंज इन्हौना मोड (सुखाई का पुरवा) की तस्वीर फोटो एसके इंडिया न्यूज़

   महराजगंज से शुरू होकर इन्हौना को जाने के लिए सड़क का सुखाई पूरवा तिराहे से रानी के पुरवा तक 500 मीटर सड़क का पता ही नहीं है। यहां घुटनों घुटनों तक पानी बरसात का भरा हुआ है। इसके आगे चलने पर कैर चौराहे तक गड्ढों में सड़क है, या सड़क में गड्ढे हैं, पता ही नहीं चलता।

सीन नंबर 3: औसेरी का पुरवा की तस्वीर फोटो: एसके इंडिया न्यूज़

     इसके बाद मोन से औसेरी का पुरवा तक सड़क गायब है। गड्ढे बड़े बड़े हैं, मौजूदा समय पानी से भरे हुए हैं।

सीन नंबर 4: खेरवा गांव के पास की तस्वीर फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

     कमोवेश यही हाल खेरवा डेपार मऊ से लेकर मऊ बाजार तक है। मऊ बाजार में तो 500 मीटर सड़क बिल्कुल गायब है। यहां घुटनों घुटनों पानी भरा हुआ है। गांव के बच्चे बड़ों की नजर बचाकर यहां कागज की नाव चलाकर आनंद उठाते हैं।


सीन नंबर 5: कल्पेश शुक्ला मुरैनी के साथ डेपार मऊ चौराहे की तस्वीर, फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

   इसके बाद मऊ बड़ी नहर चौधरी का पुरवा मोड़ से लेकर बड़ा तिवारीपुर तक सड़क जमीन में धंस गई है। हालात यह है कि, बड़े व्यवसायिक वाहन तथा लग्जरी वाहन जिन्हें सड़क के हालात मालूम है, इधर आने से तौबा कर लेते हैं। बल्कि 30 किलोमीटर अधिक चक्कर काटकर हैदर गढ़ महराजगंज हो कर रायबरेली जाते हैं।


सीन नंबर 6: महराजगंज इन्हौना मार्ग पर सिंह ट्रेडर्स मऊ के पास की तस्वीर फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

 (सिकंदरपुर ग्राम प्रधान डब्बू सिंह, अग्रणी व्यवसाई राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, ठाकुर अजीत सिंह, भोलू सिंह, राजू सिंह अध्यक्ष सोसाइटी, दीपक सिंह भदवरिया साथ में पूनम चौरसिया समाज सेविका)

    मामले में जब लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार से बात की गई तो, उन्होंने बताया कि, सन 2006 में निर्माण के बाद से इस सड़क पर विशेष मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है। जिससे सड़क बदहाल है। उन्होंने कहा कि, सड़क के विशेष सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य योजना बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन कुछ आपत्ति लग कर प्रस्ताव वापस आ गया है। उसे दुरुस्त कर फिर भेजा जाएगा।

सीन नंबर 7: बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मऊ के पास महराजगंज इन्हौना मार्ग की तस्वीर साथ में श्यामभवन सिंंह चौहान, फोटो: एसकेेे इंडिया न्यूज़। 

    उन्होंने यह भी बताया कि, सुखई पुरवा तिराहे से रानी पुरवा तक 500 मीटर और मऊ बाजार में 500 मीटर में कंक्रीट और सीमेंट की पक्की सड़क बनाने का प्रस्ताव है। शासन द्वारा मंजूरी मिलने पर सड़क बनवाई जाएगी।


तीन नंबर 8: मऊ बाजार में अरविंद सिंह के साथ महराजगंज इन्हौना मार्ग की तस्वीर, फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

    उधर सड़क की बदहाली से सिकंदरपुर ग्राम प्रधान डब्बू सिंह, अग्रणी व्यवसाई राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, ठाकुर अजीत सिंह, भोलू सिंह, राजू सिंह अध्यक्ष सोसाइटी, श्याम भवन सिंह, दीपक सिंह भदवरिया अरविंद सिंह, कल्पेश शुक्ला मुरैनी, पूनम चौरसिया समाज सेविका आदि ने सड़क पर खड़े होकर अपनी नाराजगी का इजहार किया, और चेतावनी दी है कि, शीघ्र ही सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो वह लोग जन आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ