कोरोनाकाल में देवदूत बना कांग्रेस का यह नेता एक ट्यूट पर कर रहा लोगों की मदद।। Raebareli news ।।

कोरोना काल में इस कांग्रेसी नेता के प्रयासों की हो रही भूरि-भूरि सराहना।


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी प्रिंसू वैश्य ने अपने पार्टी पदाधिकारियों के सहयोग से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों के परिजनों द्वारा अब तक ट्विटर के माध्यम से मांगी गई सहायता के रूप में कई जगह ऑक्सीजन सिलेंडर और प्लाज्मा की व्यवस्था करा कर ट्विटर पर ही लोगों का दिल जीत लिया है। कांग्रेस के युवा नेता को ट्विटर पर ही इस नेक काम के लिए तमाम शुभकामनाएं मिल रही हैं। कोरोना संक्रमण काल में कांग्रेस के इस पदाधिकारी के सहयोग से ठीक हुए कई जरूरतमंदों ने आभार व्यक्त किया है।


  आपको बता दें कि, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र आर्यन मिश्रा ने अपने दोस्त के पिता को ऑक्सीजन के लिए ट्विटर पर ट्वीट किया। उस ट्वीट में बताया गया कि, उसका दोस्त अमेठी जनपद में जगजीवन उम्र 45 साल संजीवनी हेल्थ केयर तिलोई में भर्ती है। कांग्रेस नेता प्रिंसू वैश्य ने परिवार से संपर्क कर पूरी जानकारी ली, और कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के संज्ञान में डाला। जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने युवा नेता से जानकारी मिलते ही तत्काल उस परिवार के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की।


    अभी हाल ही में कुछ दिन पहले ऊंचाहार के एक प्रमुख पेपर के प्रतिनिधि रमेश शुक्ला ने अपनी फेसबुक पोस्ट से वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के लिए प्लाज्मा की मदद मांगी थी। श्री शुक्ला ने पोस्ट में लिखा कि, वह नोएडा के जिम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

     सोसल मीडिया प्रभारी ने उस पोस्ट को गम्भीरता से लेते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास को फारवर्ड कर वरिष्ठ पत्रकार को प्लाज्मा की व्यवस्था कराई। श्री वैश्य ने बताया कि, ऊंचाहार प्रतिनिधि ने कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस नेता को धन्यवाद ज्ञापित किया।


   उन्होंने बताया कि, अभी 2 दिन पहले व्हाट्सएप मीडिया के ग्रुप के माध्यम से दुसौती निवासी मनीष सिंह ने अपने भाई शुभम सिंह के लिए मदद का मेसेज डाला। मैंसेज देख कांग्रेस नेता प्रिन्सू वैश्य ने तत्काल परिवार से संपर्क कर यूपी कांग्रेस हेल्प डेस्क को जानकारी दी।


   जानकारी मिलते ही यूपी कांग्रेस हेल्प डेस्क के आर्यन मिश्रा ने डोनर के माध्यम से मरीज शुभम सिंह के लिए प्लाज्मा की व्यवस्था की। मदद मिलने की सूचना पर दूसौती निवासी मनीष सिंह ने कांग्रेस नेता को बधाई दिया। श्री सिंह ने पोस्ट में लिखा कि, आप एक अनजान होते हुए भी हमारी मदद की। हम आभारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ