महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरा मजरे जरैला में विगत बुधवार को कोरोना की जांच करने गए स्वास्थ्य कर्मियों के दल को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर न केवल दौड़ाया, बल्कि ईंट पत्थर भी फेंके। मजबूरन स्वास्थ्य कर्मियों को सर पर पांव रखकर जान बचाते हुए भागना पड़ा था। इससे घबराए स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ के माध्यम से बात जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को दी। नतीजा यह रहा कि, डीएम एसपी के कड़े निर्देशों पर महराजगंज उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी की अगुवाई में आज प्रशासन ने अपना पूरा दमखम दिखाया, और गांव की मजबूत किलेबंदी करके पूरे गांव में मिले 52 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। हालांकि यह भी पता चला है कि, पुलिस बल के साथ परीक्षण के लिए आने वाली टीम की भनक लगते ही बहुत से लोग टीम के पहुंचने के पहले ही गांव से खिसक लिए।
कोविड-19 की जांंच करते स्वास्थ्यथ्य कर्मी फोटो: एसके इंडिया न्यूज़
आपको बता दें कि, गांव में कोरोना टीकाकरण परीक्षण को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। जिसके चलते ना तो लोग कोरोना परीक्षण करा रहे हैं, और ना ही टीके लगवा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया महराजगंज तहसील मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर खैरा मजरे जरैला में बुधवार को घटित हुई। जबकि सीएचसी अमावा के अधीक्षक डॉक्टर रोहित कटियार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों का दल लोगों का कोरोना परीक्षण करने गांव में गया था। जैसे ही ग्रामीणों को यह जानकारी हुई कि, लोग टीका लगाने आए हैं, पूरा गांव एकजुट हो गया, और सैकड़ों लोग जांच कराने से मना करने लगे। स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने बुझाने के बावजूद ग्रामीण परीक्षण कराने तक को तैयार नहीं हुए। बातचीत में ग्रामीण इतने उग्र हो गए थे कि, क्या बच्चा, क्या बूढ़ा, क्या महिलाएं जिसको जो मिला लाठी-डंडे, बांस, फंटी लेकर स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी जिन गाड़ियों से गए थे, किसी तरह बचकर भागे। ग्रामीण तब भी नहीं माने, ईंट पत्थर भी चलाएं। गनीमत इस बात की रही कि, कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ।
खैरा गांव में कोविड-19 की जांंच करते स्वास्थ्यथ्य कर्मी फोटो: एसके इंडिया न्यूज़
घटना के बाद बुरी तरह से सहमें स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉक्टर रोहित कटियार के माध्यम से घटना की सूचना स्वास्थ्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह को बताई। सीएमओ ने घटना की जानकारी जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसपी श्लोक कुमार को दी। अधिकारियों के निर्देश पर महराजगंज एसडीएम सविता यादव और पुलिस उपाधीक्षक राम किशोर सिंह, तहसीलदार आर के शुक्ला तथा कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह और चौकी इंचार्ज थुलवासा आशीष तिवारी, उप निरीक्षक जमुना प्रसाद त्रिपाठी के साथ भारी पुलिस बल की सुरक्षा में अमावा के अधीक्षक डॉक्टर रोहित कटियार और उनकी मेडिकल टीम गांव पहुंची।
खैरा गांव में कोविड-19 की जांंच करते स्वास्थ्यथ्य कर्मी फोटो: एसके इंडिया न्यूज़
एसडीएम ने ग्राम प्रधान को बुलाकर ग्रामीणों को एकत्र किया, समझाया बुझाया तब जाकर मौजूद ग्रामीण परीक्षण कराने को तैयार हुए। डॉक्टर रोहित कटियार ने बताया कि, मौजूद मिले 52 लोगों का आरटी पीसीआर टेस्ट के तहत नमूना लिया गया है। परिणाम 72 घंटे बाद आएंगे।
खैरा गांव में कोविड-19 की जांंच करते स्वास्थ्यथ्य कर्मी फोटो: एसके इंडिया न्यूज़उधर कोतवाल रेखा सिंह ने ग्रामीणों का से अपील की है कि, भ्रांतियों के चक्कर में ना पड़कर जितने लोग जांच कराने को शेष रह गए हैं, उन्हें सूचना दें। टीम दोबारा गांव पहुंचकर लोगों की जांच करेगी।





0 टिप्पणियाँ