रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी के खतरों को फ्रंट फुट पर जाकर मुकाबला कर रही कोरोन वारियर आंगनबाड़ी कार्यकर्तिओं और सहायिकाओं को सुरक्षा कवच के रूप में हैंड ग्लव्स मास्क और सैनिटाइजर बांटने का काम सभासद फिरोज कुरैशी ने आज बृहस्पतिवार को कस्बे के पैगंबर नगर में शुरू किया।
आपको बता दें कि, विगत दिनों उप जिलाधिकारी सविता यादव के चेंबर में उनकी अध्यक्षता में निगरानी समिति की एक बैठक हुई थी। जिसमें कस्बे के सभी सभासद और मुख्य मोर्चे पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाएं शामिल हुई थी। इस बैठक में जहां एक ओर एसडीएम ने प्रत्येक वार्ड में कोरोना पर निगरानी रखने के लिए वार्ड सभासदों को अध्यक्ष बनाकर निगरानी कमेटी का गठन किया था।
वहीं बैठक में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या बताते हुए कहा था कि, वे डोर टू डोर जाकर सर्वे कर रही हैं। लोगों का तापमान दर्ज करती है। जबकि सुरक्षा के नाम पर उनके पास ना तो हैंड ग्लव्स है, ना ही मास्क, और ना ही सैनिटाइजर। इस पर एसडीएम ने सभी वार्ड सदस्यों से अपील की थी कि, इन कोरोना वारियर्स की जो भी सहायता हो कराई जाए।
इसी क्रम में सभासद फिरोज अहमद कुरैशी ने आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ती किरण रस्तोगी के आवास पर सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्तिओं जिनमें शैल कुमारी, राजकुमारी मीना सोनकर, शमा परवीन, सुखदेई आदि शामिल थी। सभी को उच्च क्वालिटी के हैंड ग्लव्स सैनिटाइजर व पर्याप्त संख्या में अच्छी क्वालिटी के मास्क प्रदान किए।
श्री कुरैशी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तिओं की सराहना करते हुए कहा कि, वे लोग कोरोना वारियर्स के रूप में फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, वह अपने अन्य साथी वार्ड सभासदों से अनुरोध करेंगे कि, इन कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स का पूरा सहयोग किया जाए।



0 टिप्पणियाँ