रायबरेली: शहर के सिविल लाइंस और जहानाबाद क्षेत्र में लॉकडाउन के बाद दुकानें खोली जा रही हैं। सिविल लाइंस और जहानाबाद चौकी इंचार्ज शत प्रतिशत लाकडाउन कराने में ढिलाई बरत रहे हैं। यही नहीं दुकान खुलवाने के नाम पर धन उगाही की शिकायतें भी आ रही हैं। जहानाबाद क्षेत्र में सुपर मार्केट में ही बड़े होटल संचालक मिठाई बेच रहे हैं। तो कानपुर रोड पर नई बाइकें बेची जा रही है। चौकी इंचार्ज जानकर भी अंजान बने हुए हैं। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने एसपी से की है।
आपको बता दें कि, इसी तरह मुंशीगंज कस्बे, एम्स के पास भी दुकानें खुल रही हैं। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह सेटिंग-गेटिंग के चलते कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यही नहीं दरियापुर से कुछ आगे हाईवे पर एक ढाबा का भी संचालन किया जा रहा है। इस ढाबे के संचालन का वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसपी का कहना है कि, जांच कराई जाएगी। जांच सही मिली तो, चौकी प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाही होगी।
0 टिप्पणियाँ