शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि, हमारे देश में प्राचीन काल से ही पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ऋषि-मुनियों ने समाज को जागरूक कर वृक्षारोपण को हमारे संस्कारों से जोड़ा था, और हमारे देश को सदैव वनों और जंगलों का देश कहा गया था। आवश्यकता इस बात की है कि, हम अधिक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले और पर्यावरण की रक्षा करने वाले बरगद पीपल नीम जामुन महुआ जैसे फलदार वृक्ष ही लगावे। इससे विश्व की बिगड़ रही पर्यावरण व्यवस्था को लाभ मिलेगा। पूर्व प्रमुख श्री सिंह यहां बरगदही अमावस्या के मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला में बरगद और पीपल के पेड़ों को रोपण कर रहे थे।
नवोदय विद्यालय में पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह पौधा रोपण करते हुए।आपको बता दें कि, श्री सिंह ने आगे कहा कि, हमारे धर्म और हमारी संस्कृति में वृक्षों को धरती का आभूषण कहा गया है, और बरगद पीपल नीम जैसे पेड़ों को धर्म से जोड़कर इनकी पूजा अर्चना करने और इनकी रक्षा करने का संकल्प लिया गया था। जिसके पीछे ऐसे पेड़ों की अधिकारिक संख्या बढ़ाना था। उन्होंने इस मौके पर दर्जनों आम, बरगद, पीपल और पाकर के पेड़ो का वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ ए एन राय ने पूर्व प्रमुख श्री सिंह का स्वागत करते हुए बताया कि, नवोदय विद्यालय में प्रतिवर्ष सैकड़ों की तादाद में वृक्षारोपण किया जाता है, और वृक्षों की रक्षा सेवा और सुरक्षा भी की जाती है। इसका परिणाम है कि, जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर हरा भरा बना हुआ है।
कार्यक्रम में भाजपा के महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा और प्रधानाचार्य एन राय के अलावा एसके अवस्थी, दिनेश सिंह, धनंजय सिंह, मयंक, महेश्वरी, एसके मौर्या, अवनीश सिंह आदि ने भी वृक्षारोपण किया।


0 टिप्पणियाँ