18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में महराजगंज कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कस्बा महराजगंज के एक युवक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

    आपको बता दें कि, महिला अस्पताल परिसर से जुड़े मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि, विगत 16 जुलाई को उसकी बहन घर पर अकेली थी, तभी महराजगंज कस्बे के ऋषभ पुत्र विजय कुमार ने बहला फुसलाकर उसे अगवा कर लिया, और युवती का अब तक पता नहीं चला है।

    पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ