बकाया मजदूरी मांगने गए दलित को जातिसूचक शब्दों से अपमानित व पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव झखरी मजरे खैरहना के रहने वाले एक दलित युवक ने पड़ोस के अशरफाबाद गांव के रहने वाले एक शख्स के ऊपर मजदूरी का पैसा मांगने जाने पर पैसा देने के बजाय उसकी पिटाई करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

    आपको बता दें कि, गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र बिंदादीन ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि, अशरफाबाद के रहने वाले महेश कुमार पुत्र रामसुमेर के यहां उसने मजदूरी की थी, मजदूरी बकाया थी, यह मांगने वह महेश के घर गया था, जहां मजदूरी मांगने पर खफा होकर महेश कुमार ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जमकर पिटाई की।

    मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ