महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव बावन बुजुर्ग बल्ला में खेत में मेड बांधने को लेकर हुए विवाद में चार भाइयों ने मिलकर एक किसान की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में भुक्तभोगी ने हमला करने वाले चारों लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी आदित्य कुमार पुत्र द्वारिका ने बताया कि, जब वह अपने खेत की मेड बांध रहा था, तभी गांव के ही नवनीत, गौरव उर्फ चुन्नू , अभिषेक उर्फ रज्जन, अभिषेक उर्फ सोनू लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए, और उसकी मेड को बिगाड़ने लगे मना किए जाने पर चारों ने मिलकर लाठी-डंडों से उसकी बहुत पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर चारों अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ