दो भाइयों द्वारा एक महिला से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने उसे मारने के मामले में मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव राजापुर हलोर में शराब के नशे में धुत दो भाइयों द्वारा एक महिला से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। महिला द्वारा विरोध करने शराबियों ने महिला को जमकर धुना। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

    आपको बता दें कि, गांव निवासिनी ईश्वर देवी पत्नी श्रीराम ने पुलिस में दर्ज कराई गई एनसीआर में आरोप लगाया कि, उनकी बहू सीमा अपने जीने से छत की ओर चढ रही थी, तभी पड़ोस के ही सुनील और श्रवण पुत्र गण पूर्णमासी उसे अपशब्द कहने लगे। जब उसने विरोध किया, तो दोनों ने मिलकर सीमा की जमकर पिटाई कर दी। बचाने के लिए उसकी बेटी रेनू गई तो शराबियों ने उसे भी मारा।

     पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, तहरीर दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ