शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: इस बार की गर्मी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर इतना नीचे गिर गया है कि, हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है।
आपको बता दें कि, क्षेत्र के नेवल गंज मजरे पारा खुर्द गांव में लगे दर्जनों इंडिया मार्का हैंड पंप काम नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों तेज बहादुर साहू, विजय, महेश, मनीष, जगदीश, चंद्रशेखर, रामकुमार, रामदेव आदि ने बताया कि, उन लोगों को पेयजल के लिए ट्यूब बेलों पर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि, पेयजल के लिए तत्काल कोई व्यवस्था कराई जाए।


0 टिप्पणियाँ