शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: वरिष्ठ भाजपा नेता और अधिवक्ता भूपेश मिश्रा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, इलाज के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंडल अध्यक्ष और शिवगढ़ मंडल के भाजपा प्रभारी भूपेश मिश्र एडवोकेट किसी काम से बाइक द्वारा हलोर जा रहे थे, तभी सामने से आवारा पशुओं के अचानक आ जाने से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, और उन्हें गंभीर चोटें आ गई। इलाज के लिए तत्काल उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां चोट को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ