कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले संघ हर गांव में स्वास्थ्य समितियों का कर रहा गठन-डॉक्टर अवधेश।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक डॉक्टर अवधेश ने कहा है कि, वर्ष 2025 में संघ अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर इस लक्ष्य को लेकर चला है कि, 2025 तक भारतवर्ष के सभी गांव में संघ की नियमित शाखाओं का संचालन किया जा सके। उन्होंने कहा कि, संघ का जितना भी विस्तार होगा हम देश की एकता और अखंडता अखंडता को उतना ही मजबूत कर पाएंगे।

   आपको बता दें कि, डॉ अवधेश ने कहा संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। संघ का पूरा संगठन किसी पूंजीपति धन्ना सेठ या किसी विदेशी धन पर आश्रित ना होकर स्वयंसेवकों द्वारा एकत्र गुरु दक्षिणा के जरिए चलाया जाता है। विभाग प्रचारक यहां श्री दानेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि, विजयादशमी 1925 के दिन संघ के आदि सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने महज पांच स्वयंसेवकों के साथ संघ का शुभारंभ किया था। तमाम अवरोधों को पार करते हुए आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नित्य प्रति हजारों शाखाएं स्वयंसेवकों द्वारा लगाई जाती है। जिनमें अखंड भारत की कल्पना के साथ भारत माता की एकता अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रार्थना की जाती है।

     उन्होंने यह भी कहा कि, व्यक्ति में खराबी आ सकती है, इसलिए संघ ने परम पवित्र भगवा ध्वज को अपना गुरु माना है, और हम वर्ष में 1 दिन गुरु के समक्ष खड़े होकर निश्चल मन से गुरु दक्षिणा के रूप में जो भी धनराशि अर्पित करते हैं, उसी से संघ का विशाल संगठन चलता है। क्योंकि संघ किसी से कभी कोई चंदा कोई दान नहीं लेता, उन्होंने बताया कि, कोरोना महामारी में परिस्थितियों को देखते हुए संघ ने उसी अनुरूप अपने कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के तहत कार्यक्रम बनाए हुए हैं।

     उन्होंने यह भी बताया कि, कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले संघ हर गांव में स्वास्थ्य समितियों का गठन कर रहा है। हर गांव में दो दो मोबाइल ग्रुप भी बनाए जाएंगे। वर्चुअल बैठकों के साथ बड़े-बड़े चिकित्सकों की सेवाएं गांव तक पहुंचाई जाएंगी। संघ का प्रयास है कि, तीसरी लहर आने से पहले ही उसे रोक लिया जाए। 

    कार्यक्रम में जिला प्रचारक अमरजीत, जिला सहसंघचालक डीपी सिंह, खंड चालक रंजीत सिंह, धर्मेंद्र के अलावा धर्म जागरण प्रमुख के मंडल संयोजक लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी, युवा नेता पीयूष साहू, राजन वर्मा, राजू मौर्या, प्राचार्य आरपी सिंह, विवेक पांडेय सहित बड़ी तादात में स्वयंसेवक मौजूद रहे। संचालन मुख्य शिक्षक ओमप्रकाश फौजी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ