●सेवानिवृत्त बीडीओ ने ग्रहण की की सदस्यता बछरावां विधानसभा में सपा के बनेंगे खेवनहार।
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रदेश में व्याप्त अराजकता, गुंडागर्दी व बढ़ते अपराध से आम जनमानस हैरान व परेशान है। जिसके चलते अब सरकार के विरोध में समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के प्रेस क्लब कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के रामकुमार सिंह व्यक्त कर रहे थे।
वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभी काफी समय बचा है, लेकिन सियासी बिसात अभी से बिछाई जा रही है। इसी क्रम में महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के अंदूपुर गांव निवासी रामकुमार सिंह खंड विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, सेवानिवृत्त होने के बाद विगत 2 दिन पूर्व उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर राजनीति की शुरुआत की है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद महराजगंज पहुंचे सपा नेता राम कुमार सिंह ने यह भी कहा कि, किसानों का हर संभव सहयोग व हमेशा किसानों की लिए संघर्ष करने का काम केवल समाजवादी पार्टी ने किया है। जिस से प्रेरित होकर उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।
वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।सपा नेता रामकुमार सिंह ने यह भी कहा कि, राज्यों के पास वैक्सीन नहीं है, और रोजगार खत्म हो रहे हैं। लेकिन सरकार इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। यूपी सरकार के पास लोगों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। जनता नाराज है। 2022 में यूपी में सपा की सरकार बनेगी।
वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।
0 टिप्पणियाँ