रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती खेतों पर बकरी चराने गई तो वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की किंतु उसका कहीं अता-पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसकी बालिग पुत्री बकरी चराने खेतों पर गई थी, किंतु घर वापस नहीं लौटी। जब उन्होंने इस संबंध में लड़की की खोजबीन शुरू की, तो उसका कहीं अता-पता नहीं चला, लोगों से पूछताछ करने पर उन्हें यह ज्ञात हुआ कि, उनकी बेटी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ जाते हुए देखी गई है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, पीड़िता के पिता द्वारा मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ