रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुक्खा तिवारी मजरे सिकंदरपुर गांव निवासी बामदेव पुत्र केशव प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि, पुरानी रंजिश को लेकर अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जहांगीरगंज गांव निवासी मंसाराम पासी पुत्र पुरई द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर उसके द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ