रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपनी सास और पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव सोथी की रहने वाली कांति देवी ने बताया कि, उसके शादी को दस साल हो गए हैं, उसकी दो बेटियां भी है। उसका पति बेचू लाल और सास दहेज में मोटर साइकिल की मांग करते हुए आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं।
कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, महिला की तहरीर पर उसके पति और सास के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ