रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के कैर गांव के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार बाल किशोर त्रिपाठी के बेटे दुर्गाकांत त्रिपाठी (40) वर्ष का गंभीर बीमारी के चलते इलाज के क्रम में मंगलवार को मौत हो गई। उनके निधन से कैर गांव समेत महराजगंज कस्बा एवं क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया है।
आपको बता दें कि, घटना के संबंध में बताया गया कि, वरिष्ठ पत्रकार बाल किशोर त्रिपाठी का बड़ा बेटा दुर्गाकांत त्रिपाठी पिछले करीब 20 दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित था। जानकारी होने पर इलाज के लिए पहले उन्हें रायबरेली जिला मुख्यालय ले जाया गया। जहां से डॉक्टर के परामर्श पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, किंतु हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें मुंबई के टाटा हॉस्पिटल ले गए, जहां से उनका इलाज चल रहा था। किंतु बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिमसांस ली।
मंगलवार शाम लगभग चार बजे जब यह दु:खद सूचना गांव और क्षेत्र के लोगों तक पहुंची तो श्री कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियों के बीच माहौल गमगीन हो गया।
महराजगंज क्षेत्र के पत्रकारों अजय श्रीवास्तव, अनिल कुमार जायसवाल, मुकेश श्रीवास्तव, शिवाकांत अवस्थी, अतुल तिवारी, आकाश तिवारी, रिशु पांडेय, दिलीप जायसवाल, मोनू अवस्थी, सत्य प्रकाश मिश्रा, इम्तियाज अली, अंकुर सिंह, आमिर खान, विजय धीमान, रजनीकांत अवस्थी के अलावा अरविंद श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, आनंद सिंह, अमित सिंह, टीपी यादव, कोशिश जायसवाल समेत संतोष सिंह, राजन प्रजापति, रोहित मिश्रा आदि ने गहरा दु:ख जताते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
उधर जैसे ही वरिष्ठ पत्रकार के बेटे के निधन की खबर क्षेत्र के लोगों हुई, वैसे ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक पर शोक संवेदना व्यक्त कर लोगों ने गहरा दुख जताया है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, कपड़ा व्यवसायी सुधीर साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, भाजपा नेता डॉक्टर माताफेर सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, महराजगंज चेयरमैन सरला साहू, महराजगंज मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, कपड़ा व्यवसाय अचिन गुप्ता आदि ने भी वरिष्ठ पत्रकार बाल किशोर त्रिपाठी के बेटे दुर्गाकांत त्रिपाठी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

0 टिप्पणियाँ