जन्माष्टमी पर मामा के घर आए युवक की करंट लगने से मौत

 रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: दो दिन पहले मामा के यहां आया एक बीस वर्षीय युवक उस समय करेंट की चपेट में आ गया जब वह इन्वर्टर में आए खराबी को ठीक कर रहा था, आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी महराजगंज लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।

      आपको बता दे कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पड़ीरा का रहने वाला शिवम सिंह (20) पुत्र धनंजय सिंह जन्माष्टमी के अवसर पर बीते रविवार को अपने मामा बृजेश सिंह के घर यहां कुबना गांव आया हुआ था। दोपहर करीब दो बजे वह घर में लगे इन्वर्टर में कुछ खराबी आ जाने के कारण उसे ठीक कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट आकर झुलस गया। आनन -फानन परिजन उसे सीएचसी महराजगंज लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

      मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, जानकारी मिली है, जांच पड़ताल कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ