रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र एक गांव में पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंडारी कला निवासी शौरभ यादव (25) पुत्र रामबक्श और उसकी पत्नी के बीच सोमवार की शाम शराब पीने को लेकर मामूली बात विवाद हो गया, जिसके बाद उसने देर रात घर की छत पर बने कमरे में जाकर पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर उससे झूल गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
जब सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ