रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: महिला कुश्ती चैम्पियन विनेश फोगाट को न्याय दिलाने के लिए जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि, जैसा की सर्वविदित है कि, महिला कुश्ती चैम्पियन विनेश फोगाट को गंदी राजनीति व बदले की भावना के चलते तकनीकी आधार की आड़ में अयोग्य घोषित किया जाना र्दुभाग्यपूर्ण है, विनेश फोगाट ने तमाम चुनौतियों से जूझते हुए मोदी सरकार के सिस्टम से लड़ते हुए विपरीत हालातों को हराकर बड़ी सफलता हासिलकर भारतीय खेल जगत का नाम रौशन करते हुए इतिहास रचा था।
आपको बता दें कि, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि, भारतीय खिलाड़ी की यह सफलता मोदी सरकार को रास नहीं आई और पूरा प्रकरण बदले की भावना से प्रेरित है जिसकी वजह से विनेष फोगाट जी को अयोग्य घोषित कर दिया गया जो कि, र्दुभाग्यपूर्ण एवं निराशा जनक है, महिला चैम्पियन को न्याय दिलाना भारत सरकार की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि, दरअसल विनेश फोगाट जी उन महिला पहलवानों में रही है, जिन्होंने कुश्ती संघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह व केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था, गंदी राजनीति के चलते देश को एक गोल्ड मेडल से वंचित कर दिया गया, यदि किसी खिलाड़ी के साथ ऐसी राजनीति होने लगे तो इससे बड़ा र्दुभाग्य क्या हो सकता है, देश के लाखों, करोड़ो लोग जो मेडल जीतने का सपना देख रहे थे, उनमे निराशा और सरकारी रवैये पर क्रोध है देश की जनता अच्छे से समझती है कि, महिला चैम्पियन के साथ राजनीति हुई है और कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि, इस गम्भीर प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से विजयशंकर अग्निहोत्री, सईदुल हसन, वीरेन्द्र यादव, राहुल बाजपेयी, अजीत सिंह, राजकुमार दीक्षित, जितेन्द्र पासी, अभय सिंह, मेराजुल हसन फारूकी, कल्याणचन्द्र श्रीवास्तव, शैलजा सिंह, अनिल मिश्रा, रमाकांत सिंह, मोहित मौर्या, अनीता श्रीवास, मो.अशरफ खान, सूर्यकुमार बाजपेयी, आशीष द्विवेदी, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, अरविन्द शुक्ला, संतोष मौर्या, अमित त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, अविनाशचन्द्र बाजपेयी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ