परसौना कोल्हुई में निकाली गई भव्य शोभायात्रा: जन्माष्टमी झूमे कृष्ण भक्त, श्रद्धालुओं की लगी भीड़

सार........

⭕ शोभायात्रा में शामिल लोग जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पाल की, मुरलीधर की जय हो, राधे राधे आदि भगवान श्रीकृष्ण के नामों का जयकारा लगा रहे थे।

विस्तार........

महराजगंज: जनपद के परसौना कोल्हुई में जन्माष्टमी पर्व के समापन के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान फरेन्दा कें पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह सहित हजारों श्रद्धालुओं ने इस शोभायात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा शहर के फरेन्दा मोड़ से निकाली गई। ढोल नगाड़े के साथ झाकियां भी निकली गई। राधे राधे और जय श्री कृष्णा के खूब जयकारे लगे।

     आपको बता दें कि, परसौना कोल्हुई में जन्माष्टमी पर्व के समापन के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने इस शोभायात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा शहर के परसौना से निकाली गई। ढोल नगाड़े के साथ झाकियां भी निकली गई। राधे राधे और जय श्री कृष्णा के खूब जयकारे लगे  से निकली गई शोभा यात्रा नौतनवा रोड, मुख्य बाजार होते हुए पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अपने गंतव्य स्थल बृजमनगंज मोड़ पहुंची। रिमझिम बारिश के बीच शोभा यात्रा में कृष्ण भक्त झूमते नजर आए।

      सड़क के दोनों किनारे शोभा यात्रा को देखने के लिए लोगों के भीड़ लगी रही। झांकी में श्रीकृष्ण बने बाल कलाकार को देखकर लोग मन मोहित हो रहे थे। कई जगहों पर लोगों ने भगवान श्री कृष्ण की आरती और पूजा की। शोभा यात्रा को लेकर कोल्हुई में सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह पर वॉलंटियर और पुलिस भी नजर आए। 

   शोभा यात्रा में दीपांशु मणि त्रिपाठी, युवा नेता अंशु प्रताप सिंह, शिवम जायसवाल, अमरीश राव लल्लन, सोनू कन्नौजिया, संजय राव, जय भारत, उपेंद्र यादव, महेंद्र यादव, सूर्यदेव चौरसिया, अनूप गुप्ता, विनय मिश्रा, अंकुश गुप्ता, अंकित गुप्ता, भोनु,अंकित गुप्ता, शिवम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

      मुख्य अतिथि रहे फरेन्दा कें पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि, भगवान श्री कृष्णा का अवतार धर्म की रक्षा करने के लिए हुआ था। भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश लोगों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। जिससे लोगों का जीवन सार्थक बने। शोभायात्रा में शामिल लोग जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पाल की, मुरलीधर की जय हो, राधे राधे आदि भगवान श्रीकृष्ण के नामों का जयकारा लगा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ