दुर्गा कान्त त्रिपाठी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, अन्तिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: प्रतिष्ठित पत्रकार व आदर्श व्यक्तित्व, समग्र अथवा एकात्म दृष्टि से मानव जीवन के सभी आयामों को देखने समझने और जीने की अदभुत क्षमता के धनी वरिष्ठ पत्रकार बाल किशोर त्रिपाठी (दादा) के जेष्ठ बेटे दुर्गाकांत त्रिपाठी 40 वर्ष का पार्थिव शरीर डलमऊ स्थित मां गंगा के घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव कैर से पार्थिव शरीर डलमऊ ले जाया गया, जहां पूरे सम्मान एवं विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। डलमऊ गंगा घाट पर दुर्गाकांत त्रिपाठी के अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुखाग्नि उनके पुत्र शिव शक्तिकांत त्रिपाठी ने दी। 

     आपको बताते हैं कि, किसी ने सच ही कहा है कि- कुछ लोग सिर्फ समाज का भला करते हुए अलविदा कह जाते हैं। उन्हीं में से एक नाम है दुर्गाकांत त्रिपाठी का। जिन्होंने अपनी जिन्दगी के 40 वर्ष समाज के लोगों को समर्पित कर दिए। अपने पिता बाल किशोर त्रिपाठी (वरिष्ठ पत्रकार) के पद चिन्हों पर चलते हुए दुर्गाकांत त्रिपाठी ने सबसे पहले रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी रायबरेली में मैनेजर के पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा ईमानदारी से काम किया। धीरे-धीरे परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ी तो आवश्यकताएं भी बढ़ी, इसके बाद अपने पद से रिजाइन देकर दुर्गाकांत त्रिपाठी ने वर्तमान में आदित्य बिरला इंश्योरेंस कंपनी रायबरेली में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, इन दोनों कंपनियों में अपने कार्य व्यवहार की बदौलत दुर्गा का अंतरिक्ष त्रिपाठी ने समाज, क्षेत्र और जनपद में एक अलग ही पहचान बना ली थी, शायद इसी लिए दुर्गाकांत त्रिपाठी को अपने पिता बाल किशोर त्रिपाठी के द्वारा बनाई गई पृष्ठभूमि से जुड़कर कार्य करने में लोकप्रियता बढ़ी, जिसके कारण लोगों को उनसे लगाव था।

     मंगलवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी, इसके बाद दुर्गाकांत त्रिपाठी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कैर पहुंचा। जैसे ही शव के साथ वाहन प्रवेश​ किया, श्रद्धांजलि देनेवालों का तांता लग गया। पूरा माहौल गमगीन था। तो दूसरी ओर शव के पहुंचते ही चीख पुकार शुरू हो गई।

     बुधवार को अंतिम विदाई में शामिल होने आए शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमत सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतिनिधि शिवम तिवारी, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, महराजगंज चेयरमैन पति प्रभात साहू, दिलीप तिवारी (प्रधान) ने परिवार वालों से मिलकर उन्हें इस संकट की घड़ी में ढांढ़स बंधाया।

दुर्गाकांत त्रिपाठी के कार्यों को याद कर आंखें हुई नम्: डलमऊ गंगा घाट पर बड़ी तादाद में पहुंचाने वालों ने दुर्गाकांत त्रिपाठी के कार्य, व्यवहार को याद किया गया। बताया गया है कि, दुर्गाकांत त्रिपाठी अपने जीवन के 40वें पड़ाव पर सभी को अलविदा कह गए। उनका अचानक दुनियां से जाना परिवार और समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

     इस मौके पर मुख्यप्रबंधक पंजाबनेशनल बैंक डाक्टर मुकेश दुबे, डाक्टर मधुरेश सिंह, नीलू सिंह, अन्नु सिंह, श्यामू सिंह, रमेश शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष महराजगंज विवेक पांडेय, अजय तिवारी एडवोकेट, सुधीर साहू, अनुज जायसवाल, विजय कमलेश, दिनेश कुमार पांडेय सहित रिलायंस इंश्योरेंस, आदित्य बिरला इंश्योरेंस कंपनी के पदाधिकारी, आदित्य तिवारी, अशोक अवस्थी, सौरभ जयसवाल, अनुज जायसवाल, प्रदीप रस्तोगी, प्रभात चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, असनी प्रधान दीपू चौधरी, भाजपा नेता अनुज मौर्य, केशव चौधरी, सौरभ गुप्ता, कन्हैया, सूरज वर्मा, सुरेश कोटेदार, अंकुर जायसवाल, राघवेंद्र शुक्ला पत्रकार, सोनू पांडेय शिक्षक एवं महराजगंज कस्बा समेत क्षेत्र भर से व्यापारी वर्ग, ग्राम जनप्रतिनिधि व जनपद के सम्भ्रांत नागरिकों ने पहुंचकर शोक जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ