शराब के नशे में धुत हमलावरों द्वारा दंपति के साथ मारपीट करने के मामले में चार पर केस दर्ज

 रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में शराब के नशे में धुत हमलावरों द्वारा एक महिला दुकानदार के साथ गाली गलौज करते हुए मारना पीटना, दुकान में तोड़फोड़ करना तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत दो अज्ञात पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 

    आपको बता दें कि, घटना शुक्रवार की रात लगभग 9:00 बजे की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी ललिता देवी पत्नी रामसनेही ने दी गई तहरीर में कहा है कि, बीती रात वह अपने दुकान पर बैठी हुई थी, तभी गांव के ही शराब के नशे में धुत गुड्डू और पिंटू पुत्रगण बबलू पासी तथा दो अज्ञात व्यक्ति आए और गाली गलोज करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध जताया तो सभी हमलावर लाठी डंडों से लैस उसे मारना पीटना शुरू कर दिया तथा दुकान में भी तोड़फोड़ की। 

     शोर शराबा सुनकर जब उसका पति रामसनेही उसे बचाने आया तो सभी हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चीख पुकार सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो सभी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।

     मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि, एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ