महराजगंज के थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकार ने सुनी फरियाद

 रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: शनिवार को महराजगंज के थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अमृत लाल और क्षेत्राधिकार यादुवेंद्र बहादुर पाल ने फरियाद सुनी। थाना समाधान दिवस में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

     आपको बता दें कि, कोतवाली परिसर में आयोजित महराजगंज के थाना समाधान दिवस के मौके पर कुल सात शिकायती पत्र आए, जो राजस्व विभाग से संबंधित रहें। जिसमें से एक भी शिकायत का मौके पर निपटारा नही हो पाया है। सभी शिकायती पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर मौके पर रवाना कर दी गई है।

    इस मौके पर कोतवाल बालेंदु गौतम अतिरिक्त निरीक्षक कमलेश राजभर समेत मोहम्मद अहमद, राजस्व निरीक्षक उमेश दीक्षित, आबिद अली, लेखपालों राजीव मिश्रा, बृजेश सिंह गौतम लेखपाल सदर, आदित्य प्रसाद दर्शित श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, प्रिया सिंह, रणविजय सिंह, अमित शुक्ला, राजेश कुशवाहा, विपिन मौर्य, राजन भारती, ओपी वर्मा, शैलेंद्र, आद्या प्रसाद उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ