महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के जमुरावां गांव में उप युक्त गुणवत्ता नियंत्रण भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली एवं कृषि निदेशालय लखनऊ के टीम द्वारा महात्मने स्पाइसेस प्रोड्यूसर कंपनी एफ0पी0ओ0 का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दृष्टि योजना के अंतर्गत बीज विधायन संयंत्र एवं गोदाम का बारीकी से जांच किया गया।
आपको बता दें कि, महात्मने कंपनी के निदेशक केशवानंद त्रिपाठी द्वारा टीम को किसान संगठन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों जैसे कृषि निवेश की उपलब्धता, उपज की सामूहिक बिक्री प्रसंस्करण, बीज उत्पादन, कृषि प्रसार सेवा, जैविक खेती एवं कंपनी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य जैसे निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन करना, वृक्षारोपण, शिक्षण प्रशिक्षण जैसे कार्यों के बारे में टीम को विस्तार से अवगत कराया साथ ही साथ उपस्थित किसानों ने क्षेत्र में धान की पराली की समस्या एवं ग्रामीण स्तर पर कृषक और एफ पी ओ प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना में सहयोग की मांग की गई। ग्राम प्रधान अनुराग चौधरी ने इस मौके पर जमीन देने की भी बात कही।
इस मौके पर जनपद के कृषि उपनिदेशक द्वारा इस विषय में सहयोग का आश्वासन दिया। डिप्टी कमिश्नर ने कंपनी द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे बड़े पैमाने पर किए जाने की आवश्यकता बताई, जिससे क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा सके। डिप्टी कमिश्नर भारत सरकार डॉ दिलीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस प्रकार के संस्थानों को और अधिक सहयोग देने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर भारत सरकार के साथ डॉ अतुल सिंह सहायक निदेशक गन्ना विकास निदेशालय लखनऊ, नरेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ प्राविधिक सहायक एनएफएसएम कृषि भवन लखनऊ, जनपद रायबरेली के कृषि उपनिदेशक डॉ विनोद कुमार शर्मा, जनपद एवं ब्लॉक स्तर के कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के साथ प्रोड्यूसर कंपनी के अध्यक्ष अरुण कुमार निर्देशक केशवानंद त्रिपाठी, सच्चिदानंद, राजेश कुमार, जगदत्त त्रिपाठी, वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधान अनुराग चौधरी, मंसाराम विधायक प्रतिनिधि, अमित कुमार त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण कृषक उपस्थित रहे।
अधिकारियों को अपने क्षेत्र की कृषि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया। टीम द्वारा एफपीओ के माध्यम से समस्याओं के समाधान में सरकार के सहयोग का यथासंभव आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारी द्वारा गांव में भ्रमण करने के लिए आभार जताया।




0 टिप्पणियाँ