रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने SK India news के माध्यम से सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। "जय कन्हैया लाल की मदन गोपाल की।" आइए जन्मोत्सव के अवसर पर, हम भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को आत्मसात करें तथा देश की प्रगति और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लें।
आपको बता दें कि, आज रायबरेली समेत पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस त्योहार को भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार आमतौर पर अगस्त या सितंबर महीने में पड़ता है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख व मऊ प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, “जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सम्मानित ग्रामवासियों क्षेत्रवासियों एवं जनपदवासियों को मैं बधाई देता हूं। यह त्योहार हमें भगवान श्री कृष्ण के दिव्य आदर्शों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है।
महराजगंज टाउन एरिया की चेयरमैन सरला साहू व उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता प्रभात साहू ने नगर एवं जनपदवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि, “जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण के जन्म दिवस, जोकि दिव्य प्रेम, ज्ञान और धार्मिकता के प्रतीक हैं, उनका जन्मदिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पावन दिन को मनाते हुए, हम भगवान कृष्ण की शाश्वत शिक्षाओं पर विचार करें और उनके अनुसार जीवन जीने का प्रयास करें, जिससे हमारे समाज में एकता, शांति और सद्भाव को बढ़ावा मिले।
महराजगंज कस्बे के रहने वाले अग्रणी व्यवसायी सुधीर साहू ने भी कस्बा समेत जनपद वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामना दी हैं।
इसके अलावा कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य कमल बाजपेई, सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव सिंह, एसजेएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अग्रज सिंह, न्यू स्टैंडर्ड सचिन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार शर्मा सहित महराजगंज ब्लाक की 53 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उनके प्रतिनिधियों ने "जय कन्हैया लाल की"! कहते हुए श्री कृष्ण, बांके बिहारी जी, गोवर्धन गिरधारी के पावन अवतरण दिवस "जन्माष्टमी" पर गांव सभा की देवतुल्य जनता व क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है!
यशोदा नंदन के जन्मोत्सव "श्री कृष्ण जन्माष्टमी" पर मऊ गांव के रहने वाले भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट ने कहा कि, धर्म की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार को समाप्त करने वाले संपूर्ण जगत के पालनहार, यशोदानंदन, भुवन मोहन कन्हैया चराचर जगत का कल्याण करें, यही कामना है। "जय श्री मदन गोपाल"!
जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को महराजगंज तहसील क्षेत्र समेत पूरे जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर निगाह बनाए हुए हैं।
आज सोमवार को जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। जन्माष्टमी के अवसर पर, लोगों ने अपने घरों को खूब सजाया हैं। यह त्योहार प्रेम, करुणा और सच्चाई के प्रतीक भगवान कृष्ण की याद में मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत भी रखते हैं, जिसे रात में भगवान कृष्ण जी के जन्म के साथ खोलते हैं।
गिरवर, गिरधारी, यशोदा नंदन के जन्मदिवस "श्री कृष्ण जन्माष्टमी" पर "एसके इंडिया न्यूज़", "प्रज्ञांश न्यूज़"और "गुड मॉर्निंग रायबरेली"के समस्त टीम की ओर से सभी सुधीपाठकों एवं देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई/शुभकामनाएं!



0 टिप्पणियाँ