एसडीएम ने की रोगी कल्याण समिति (शासी निकाय) की त्रैमासिक बैठक, दिया आवश्यक निर्देश

 रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के रोगी कल्याण समिति (शासी निकाय) की त्रैमासिक बैठक उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में संपन्न हुई। इस मौके पर अधीक्षक डॉक्टर पी0के0 श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

      आपको बता दें कि, बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी ने रोगी कल्याण समिति के पास मौजूद धनराशि और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। अधीक्षक डॉ पी0के0 श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि, समिति के पास शासन से प्राप्त के अतिरिक्त सामान्य नियोक्ता शुल्क (पर्ची शुल्क) उपलब्ध अस्पताल में रोगियों हेतु आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं वर्तमान सुविधाओं के रख–रखाव पर खर्च किया जाना है।

उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि, धनराशि को समिति के निर्देशों के अनुरूप ही व्यय किया जाए। रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कराए गए कार्यों के बिलों का सत्यापन अवश्य कराते रहे। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई हेतु नगर पंचायत महराजगंज को निर्देशित किया। 

     उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने कहा कि, रोगी कल्याण समिति के पास उपलब्ध धनराशि को रोगियों के हित में पारदर्शी एवं नियमानुसार तरीके से खर्च किया जाए और विभाग सुनिश्चित करे कि, उनका लाभ रोगियों को प्राप्त हो।

     इस दौरान एडीओ पंचायत, डीपीओ, बीईओ प्रतिनिधि, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, नगर पंचायत के जमुना प्रसाद समेत बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ