महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने नेशनल स्पेस डे, हलषष्ठी एवं कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित किया विभिन्न कार्यक्रम, कृष्ण-राधा बनकर बच्चों ने सभी का मन मोहा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में "नेशनल स्पेस डे" 2023 हलषष्ठी एवं कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस 2023 जो कि 23 अगस्त को भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष मानने का प्रावधान रखा गया है। 

   आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस जो पहली बार मनाया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को प्रार्थना सभा में बताया कि, भावी पीढ़ी और युवाओं को अन्तरिक्ष विज्ञान और प्रद्योगिकी से जोड़ने तथा चाॅंद पर भारत की सफलता का प्रतीक है। अन्तरिक्ष दिवस यह भारत की उस स्वर्णिम उपलब्धि को याद करने के लिए मनाया जायेगा। 23 अगस्त 2023 का दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में लिखा जायेगा। 

     श्री वाजपेई ने कहा कि, जब हमारा चंद्रयान-3 मिशन का "विक्रम लैंडर" चाॅंद के "दक्षिणी ध्रुव" पर आसानी से लैंड हो गया था। ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बना। चाॅंद की सतह पर उतरने वाला भारत चौथा देश है। जहां विक्रम लैंडर उतरा उस स्थान को "शिव शक्ति प्वाइंट" नाम दिया गया‌ है। लैडिग के बाद विक्रम लैंडर से निकलकर "प्रज्ञान रोवर" ने चाॅंद की सतह का निरीक्षण किया। इस वर्ष की थीम "चाॅंद को छूते हुए जीवन को छूना" भारत की अन्तरिक्ष गाथा इस दिवस को डा0 सारा भाई जो अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक हैं के नाम पर भी मानते हैं। प्रधानाचार्य ने इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी।

     कक्षा 6 से 12 के बच्चों ने विवज जो कि अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित था इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा 1 से 5 के बच्चों ने सेटेलाइट को विभिन्न कलर से रंगकर ड्राइंग प्रतियोगिता दी। एक सेटेलाइट का बेहतरीन माडल बनाकर बच्चों ने प्रदर्शित किया। विज्ञान के अध्यापक आदर्श जय, अभिषेक, गर्विता, लवलेश और राजकिशोर ने अपने-अपने सारगर्भित वक्तव्य दिए।

       कमल वाजपेयी ने बताया कि, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्टी को हलषष्टी का व्रत माताएं अपने संतान की सुख समृद्धि और लंबी आयु के लिए रखती हैं। यह व्रत कृष्ण के बड़े भाई तथा ब्रज के राजा हलधर बलराम के जन्मोत्सव के अवसर पर रखा जाता है। इस दिन माताएं जहां हल चलता है वहां नहीं जाती हैं। छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण के रूप में गोपिकाओं के साथ फैंसी ड्रेस में तैयार होकर झूलेलाल जाकर झूले का आनंद लिया। गाय बछडों के साथ ग्वाल बालों ने कृष्ण राधा गोपिकाओं के संग वृंदावन के रहस्य की छठा बिखेर दी, सभी दर्शन मंत्र मुग्ध हो गए।

     योग्य ऐक्टिविटी इंचार्ज मंजू सिंह, नीरू मैम ने बच्चों को तैयार कर सभी बच्चों के साथ रहकर उनका भरपूर मनोरंजन के साथ राधा कृष्ण के बारे में जानकारियां दी। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों अभिभावकों, अध्यापकों एंव स्टाफ तथा सभी सम्मानित क्षेत्रीय लोगों को "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस" हलषष्ठी एवं कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ