रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के तत्वावधान में 12 सितम्बर 2024 को रोजगार मेले का आयोजन कंचन पॉलिटेक्निक मनेहरू, रायबरेली में किया जाना प्रस्तावित हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी क्वेसकॉर्प लिमिटेड लखनऊ द्वारा डिप्लोमा आई0टी0आई0 अभ्यार्थी के रिक्त पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी मेले में अपने साथ आई0डी0, मूल शैक्षिक अभिलेख एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्मिलित हो सकते है।
आपको बता दें कि, रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिये सर्वप्रथम अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन पंजीयन के लिये http://rojgaarsangam.up.gov.in/ को ब्राउजर में खोले। इसके बाद साइन अप/लागिन मेन्यू में जाकर जॉबसीकर ऑप्शन का चयन करें। जॉबसीकर ऑप्शन पर क्लिक करने के उपरान्त साइन अप पेज दिखाई देगा। रजिस्टर फॉर में दो विकल्प मिलेगें। पहला कैम्पस स्टूडेन्ट और दूसरा है जनरल जॉबसीकर का। अगर वर्तमान समय में किसी कैम्पस या इन्स्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्र है तो कैम्पस स्टूडेन्ट ऑप्शन सेलेक्ट करना है। यदि पास आउट है तो जनरल जॉबसीकर ऑप्शन सेलेक्ट करना है। रोजगार संगम पर पंजीकरण के उपरांत अपनी समस्त सूचनाओं अंकित करके प्रोफाइल पूर्ण करना अनिवार्य है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ