महराजगंज तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मंगलवार को अधिवक्ता भवन में महराजगंज तहसील बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी की बैठक अध्यक्ष बलवंत प्रसाद शुक्ला, सदस्य धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदों पर एकल नामांकन होने की वजह से सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

      इस प्रकार अध्यक्ष पद पर छोटेलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष मिश्र, उपाध्यक्ष पद दुष्यंत प्रसाद नवचेतन, उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री पद पर नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ सह मंत्री आलोक अवस्थी, सह मंत्री बृजेंद्र प्रताप, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष रामकुमार लोधी, आय व्यय निरीक्षक अवधेश कुमार पाल, मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह, वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारणीय सदस्य अयोध्या प्रसाद श्रीमाली, कृष्ण गोपाल अवस्थी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, दलबहादुर सिंह, प्रवीण कुमार शुक्ला, ताहिर हुसैन, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, परमानंद वर्मा, राधेलाल, अंकुल पाठक, अतुल कुमार सिंह, आशाराम निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ