24 घंटो से बिजली पानी के लिए तरसे मदनपुर के लोग

सार.......

⭕ मेन सप्लाई के तारों पर पेड़ की टहनियो के गिरने से वाधित हुई बिजली।

विस्तार.......

विनय कुमार गुप्ता 

रुद्रपुर/देवरिया: मदनपुर नगर पंचायत की 20 हजार से अधिक की आबादी 24 घंटो से बिजली और पानी के लिए तरस गई। गुरुवार को हल्की बरसात और हवा के कारण बिजली के 33/11 की मेन सप्लाई के तारों पर पेड़ों की डालियां गिरने से गुरुवार शाम 5:00 बजे से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई जो शुक्रवार दोपहर बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सका।

    आपको बता दें कि, शुक्रवार को कर्मचारियों द्वारा विद्युत तारों से पेड़ों की टहनिया हटाने का कार्य किया गया लेकिन बरसात से दिक्क़तो का सामना करना पड़ा, बताते चले की रुद्रपुर से होकर जाने वाली मेन सप्लाई के बीच कुर्ना नदी के साथ ही अनेको पेड़ आये दिन तारों पर गिरते है जिससे विधुत सप्लाई वाधित हो जाती है। मदनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष इजर खान ने कहा कि गुरुवार शाम से विद्युत सप्लाई वाधित है यह समस्या बराबर बनी हुई है जिसका स्थाई समाधान अभी तक नहीं हो सका।

       इस संबंध में  विद्युत खंड अधिकारी अरुण गुप्ता ने बताया कि, 33/11 की मेन सप्लाई के तारों पर पेड़ की डालिया गिरने से सप्लाई वाधित हुई है, कर्मचारी लगे है, जल्द सप्लाई वहाल हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ