रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के पूरे सुखई स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी महराजगंज मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय ने मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर पर पुष्प अर्पितकर उन्हें याद किया।
आपको बता दें कि, मुख्य अतिथि भाजपा महराजगंज मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय ने कहा कि, सतत अभ्यास और कठिन श्रम से अभीष्ट को प्राप्त किया जा सकता है। दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे परिस्थितियों और साधनों की समस्याएं भी नतमस्तक हो जाती है।
इस अवसर पर संस्कृति बोध परियोजना के अभियान के क्रम में षष्ठ से द्वादश एवं प्रवेशिका, मध्यमा, उत्तमा प्रज्ञा की आकर्षक एवं संग्रहणीय पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार मिश्र ने अतिथियों का परिचय एवं प्रस्ताविती प्रस्तुत की। संचालन कल्याण कुमार श्रीवास्तव एवं आशीष तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का बखूबी प्रदर्शन किया, जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

0 टिप्पणियाँ