रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के पूरे सुखई स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एक प्रतिष्ठित विद्या-भारती द्वारा संचालित विद्यालय है। जिसमें दिनांक 27 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा षष्ठ से द्वादश तक के भैया-बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आपको बता दें कि, भैया बहनों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा कार्यक्रम के अंत में मक्खन से भरी हुई मटकी फोड़ने का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर कुमार साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के भैया-बहनों के साथ-साथ प्रमुख आचार्य कल्याण, आशीष, राकेश मिश्रा, अम्बरीश, हेरम्ब शुक्ला, आकाश, आचार्या सरोज, सीमा, किरन आदि आचार्यों के सहयोग से कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।


0 टिप्पणियाँ