महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के सुप्रसिद्ध राम जानकी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के छठे दिन आज शनिवार को उनकी छठी के अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक जगदीप वर्मा ने छठी के अवसर पर भगवान कृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना की
आपको बता दें कि, प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी के दिन मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं की मनमोहक झांकियां सजाई जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन छठी के अवसर पर भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आशीष, आयुष, अर्पित, अनुराग, सोनू, अंश, अभिषेक, रौनक आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में क्षेत्र के मऊ गांव में बाजार चंद्रमूलगंज अग्रणी व्यवसाय हुआ जमोलिया ग्राम प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान पर भी भगवान श्री कृष्ण के जन्म के छठे दिन आज उनकी छठी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हिंदू धर्म में जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसके 6 दिन बाद षष्ठी शुद्धि का संस्कार किया जाता है। जिसे आमतौर पर छठी मनाना कहा जाता है। उसी प्रकार जन्माष्टमी की बाद आज शनिवार को कान्हा जी की छठी मनाई गई। जिसमें गुप्ता परिवार ने लड्डू गोपाल का पूजा व्रत किया।

0 टिप्पणियाँ