शुक्रवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के मामले में छपी खबरें कुछ और कह रही हैं, तो तहरीर कुछ और

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रानी का पुरवा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से आ रहे वाहन चालक द्वारा टक्कर मारकर घायल कर देने के मामले में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद मृतक के भाई द्वारा दी गई नामजद तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

    आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना बीते शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे है। कोतवाली क्षेत्र के रानी का पूरवा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से आ रहे वाहन चालक द्वारा पैदल जा रहे चाचा भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वादी का पुत्र राम विशाल और भाई विशम्भर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां इलाज के बाद भाई विसंभर की हालत में सुधार होता ना देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, किंतु जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विसंभर ने दम तोड़ दिया। 

    मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

(शनिवार 7 सितंबर 2024 के अंक में छुपी अमर उजाला की कटिंग)

    उधर जब घटना के दूसरे पहलू पर नजर डालते हैं तो एक दिन पूर्व हुई घटना का समाचार पत्रों में छपी खबरों के मुताबिक मृतक अपनी रिश्तेदारी से आटो द्वारा अपने घर वापस आ रहा था, तभी पुलिया के पास सामने से आ रहा बाइक सवार आटो से टकरा गया, जिससे ऑटो सवार और बाइक सवार घटना में घायल हो गए। ऑटो चालक गांव का ही बताया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ