खेल से होता है मानव जीवन का सर्वांगणीय विकास

लक्ष्मणपुर/प्रतापगढ़: ब्लॉक स्तरीय ट्रायल चयन एवं स्काउट गाइड प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालयों की कबड्डी प्रतियोगिता मुल्तानी पुर में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणपुर सुरेश कुमार रहे। 

     आपको बता दें कि, प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार ने कहा कि, खेल से मानव जीवन का सर्वांगणीय विकास होता है। खेल से हम सब को अनुशासन में रहने की शिक्षा प्रदान होती है। प्रतियोगिता के पूर्व मुख्य अतिथि ने आए हुए  सभी बच्चों से मिलकर परिचय प्राप्त किया। 

     प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग के कबड्डी का फाइनल मैच छेमर सरैया और वरदैत के बीच में हुआ। जिसमें छेमर सरैया 23 -7 के बड़े अंतराल से यह फाइनल मैच अपने नाम कर लिया।

      वहीं प्राथमिक बालिका वर्ग का फाइनल मैच गावी और सण्डवा दुबान के बीच हुआ, जिसमें गावी ने 18 -10 के अंतराल से यह मैच जीत लिया। 

      इस मौके पर जिला पीटीआई एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष लक्ष्मणपुर अर्जुन कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री लक्ष्मणपुर सुधीर कुमार मिश्रा उर्फ सोनू , मुंशी रजा, रणधीर, अजय, अमित, जितेंद्र सिंह, शरद तिवारी, कुलदीप शुक्ल, अमित सिंह, प्रियंका सिंह, राज लक्ष्मी, दीपक कुमार पाल, उमेश पाल, संजीव सिंह, मोहम्मद सलीम, नीरज पांडेय, अतुल द्विवेदी, अब्दुल रशीद, कृष्ण कुमार यादव, संजीव, जितेंद्र बहादुर, जमील अहमद, संतोष चौधरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ