अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को बनाया निशाना, नकब लगाकर कई कमरों के तोड़े ताले, हजारों का सामान किया पार, लकीर पीट रही पुलिस

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में छोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक प्राथमिक विद्यालय में नकब लगाकर कई कमरों और ऑफिस का ताला तोड़कर अज्ञात चोर हजारों का सामान पार कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुवाइना के बाद लोगों से पूछताछ की और प्रधानाध्यापक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 

     आपको बता दें कि, घटना बीते रविवार के रात की है। प्राथमिक विद्यालय महापतगंज के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, अज्ञात चोरों द्वारा प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में नकब लगाकर अंदर प्रवेश कर गए और समस्त कमरों व ऑफिस का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय का सारा सामान चोरी कर लिया गया है। 

     पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ