कॉलोनी में नाम डालने को लेकर उपजा विवाद, दो भाइयों ने मारपीट कर एक को किया घायल

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में कॉलोनी में नाम डालने को लेकर उपजे से विवाद में गाली गलौज मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर दो के विरुद्ध के सदस्य कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू करती है। 

     आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासी लवलेश पुत्र बृजलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, विपक्षीगणों अशोक कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद, रज्जन पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी पुरे चरी मजरे पहाड़पुर ने कॉलोनी में नाम डालने को लेकर पहले तो कहा सुनी हुई, बात बिगड़ गई, तो दोनों आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर जब ग्रामीण दौड़े तो दोनों आरोपी पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। 

     मामले में थाना प्रभारी बालेंदु गौतम का कहना है कि, पीड़ित की तहरीर पर दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ