महराजगंज थाना क्षेत्र के गांवों में आधी रात ड्रोन दिखने से ग्रामीणों में दहशत

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र के जमुरावां एवं आसपास के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में बीते सोमवार को रात के समय उड़ते हुए ड्रोन देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि, वे इन घटनाओं के कारण रातभर जागने को मजबूर हैं। हालांकि, पुलिस ने ड्रोन के उड़ने के स्रोत का पता लगा लिया है, किंतु ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

     आपको बता दें कि, घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुरावां ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि अमित त्रिपाठी ने बताया कि, सोमवार की रात उनके गांव जमुरावां और आस-पास के गांवों माझगांव, मकरंदपुर, मलुकपुर, तारापुर, बेलाट, सिरसोंई आदि में रात के समय ड्रोन कैमरे उड़ते हुए देखे गए हैं, जिससे गांव के लोग भयभीत हैं।

      खबर लिखने से पहले जब मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम से सरकारी फोन नंबर पर करी गई तो उन्होंने बताया कि, शासन के निर्देश पर ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। किंतु यह स्पष्ट नहीं किया कि, इसका उद्देश्य क्या है।

    पंचायत के समाजसेवियों शिव शंकर सिंह, आशीष मिश्रा, योगेंद्र सिंह, अंकित मिश्रा, बबलू तिवारी, राजेंद्र सिंह, रामजी मिश्रा, संदीप, लक्ष्मी शंकर मिश्रा, सच्चिदानंद त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी, माझगांव प्रधान शिवप्रसाद यादव आदि ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, ड्रोन किसान शिवशंकर सिंह के घर के करीब तक आ गए थे, जिसकी वजह से ग्रामवासियों में दहशत व्याप्त है। फिलहाल इस मामले में ग्रामीणों ने थाने में कोई तहरीर या शिकायत नहीं करी है।

     ग्रामीणों शिवकुमार, सत्यनारायण, मातादीन, श्याम लाल का कहना है कि, ड्रोन की रहस्यमयी उड़ानों और उसकी चमकीली लाइट ने उनकी चिंताओं को बढ़ा दिया है। हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि, ये ड्रोन किसके निर्देश पर उड़ाए जा रहे हैं, किन्तु ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ