विनय कुमार गुप्ता
रुद्रपुर, देवरिया। आशुतोष जी महाराज द्वारा संचालित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा रुद्रपुर में आयोजित हरि कथामृत कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को स्वामी अर्जुनानंद महाराज के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो नगर के आदर्श चौराहा, खजुआ चौराहा, बस स्टेशन चौराहा, पुन्नी साहू चौराहा, आदि स्थानों तक भ्रमण किया जिसमें महिलाओ समेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, नगर के पश्चिमी बाईपास पर आरडी पब्लिक स्कूल के बगल में स्थित आरती मैरेज हाल मे 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित पांच दिवसीय कथा मे स्वामी कमल, पंडित जगदीश तिवारी, रामजी, आनंद कुमार, उपस्थित रहे।
भव्य शोभायात्रा के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम जायसवाल, सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष लल्लन गुप्ता, हेमंत जायसवाल, राकेश जयसवाल, नन्हे जायसवाल, अशोक मद्धेशिया,अरुण मद्धेशिया, दीपक निगम, राम लखन यादव, आदि कमेटी के लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ