रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने मंगलवार को हलोर क्षेत्र के बरियार पुर असद धर्म कांटा धर्म कांटा का उद्घाटन नारियल फोड़ व फीता काट कर किया। धर्मकांटा व लगे मशीनरीज का मुआयना भ्रमण कर किया।
आपको बता दें कि, धर्म कांटा उद्घाटन समारोह में सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि, धर्म कांटा के खुल जाने से व्यावसायिओं समेत आम लोगों को बड़ी सुविधा उपलब्ध हुई है। लोगों को इसके लिए दूर-दराज व कस्बों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। धर्म कांटा के प्रोपराइटर मोहम्मद असद द्वारा सराहनीय पहल की गई है। निश्चित तौर पर ऐसे कार्य का होना क्षेत्र के विकास को इंगित करता है।
इस मौके पर फिरोज अहमद जोनल प्रभारी, राजकुमार लोधी, राममिलन गौतम, कमलाकर विक्रमादित्य, गुड्डू प्रधान, जहीर कुरैशी उर्वशी जिला पंचायत सदस्य, अमित त्रिपाठी, दरियापुर पूर्व प्रधान, रामचंद्र यादव, अनुराग चौधरी प्रधान, फराज अंसारी, मोहम्मद अयाज, बाबू यादव, शकील कुरेशी, पूर्व प्रधान रविराजसिह, मोहम्मद अकरम, इरफान ठेकेदार, जसवंत चौधरी, रज्जू काका सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ