व्यापारियों नेताओं ने किया नवनियुक्त कोतवाल का स्वागत अभिनंदन

रजनीकांत अवस्थी 

महराजगंज/रायबरेली: व्यापार मंडल बग्गागुट नगर इकाई महराजगंज के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू की अगुवाई में व्यापारी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल नवागंतुक कोतवाल जगदीश यादव से मुलाकात कर प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

     आपको बता दें कि, व्यापार मंडल बग्गा गुट के महराजगंज नगर इकाई के अध्यक्ष अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू के नेतृत्व युवा नगर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, महामंत्री प्रिन्सू वैश्य एवं कौशर कुरैशी आदि ने कोतवाल जगदीश यादव से व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था के बारे बातचीत की। अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने दीपावली त्योहार के दौरान बाजारों व क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था चाैकस रखने की मांग की, ताकि त्योहार में असामाजिक तत्व किसी भी तरह महिलाओं के साथ छीना झपटी व बदतमीजी न कर सके। व्यापारी नेताओं ने आशा व्यक्त की है कि, उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।

    कोतवाल जगदीश यादव ने व्यापारियों को आस्वस्थ करते हुए कहा कि, व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा देना उनकी पहली प्राथमिकता है, साथ ही व्यापारियों का भी यह दायित्व है कि, आसामाजिक तत्वों पर नजर रखें और कहीं भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी होती है तो उसकी सूचना पुलिस को दे, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ