महराजगंज में कलाकारों ने किया मां का जगराता: पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जमकर किया नृत्य, झांकियों ने दर्शकों का मन मोहा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित जय मां जसवंतरी दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में 39वें नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को रायबरेली की सुप्रसिद्ध शिव शक्ति जागरण पार्टी के कलाकारों ने मां का जगराता किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना का गायन के साथ हुआ, जिसने पांडाल में उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजक जय मां जसवंतरी देवी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रभात साहू ने आए हुए कलाकारों को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।

      आपको बता दें कि, माता का जगराता कार्यक्रम के अंतर्गत गणेश वंदना के पश्चात शिव शक्ति जागरण ग्रुप के कलाकारों द्वारा आ जा मां तुझे भक्त बुलाए, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया, झूम झूम नाचे देखो भक्त हनुमाना सहित कई देवी गीत गए गए, कार्यक्रम की खास बात यह रही की भाजपा नेता प्रभात साहू ने भी कलाकारों के साथ सुर से सुर मिलाकर माता ने बुलाया है चलो बुलाया आया है देवी गीत गा कर समा बांध दिया। गीतों पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। देर रात्रि तक पूरे पंडाल में जय माता दी के जय घोष गूंजते रहे।

     सोमवार की रात शिव शक्ति जागरण ग्रुप रायबरेली द्वारा शुरू किया कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में भगवान हनुमान का नृत्य, राधा कृष्ण का नृत्य, राधा कृष्ण मोर नृत्य, फूलों की होली, भगवान शंकर की भव्य झांकी, मां पार्वती को पिता का आमंत्रण ना मिलने से सती होना, भगवान शिव का तांडव नृत्य, मां दुर्गा की झांकी, बकासुर वध, भगवान श्री गणेश की झांकी सहित तमाम देवी देवताओं की भव्य झांकियां दिखाई गई। जिसको देखने के लिए कस्बा समेत क्षेत्र के कई गांवों से श्रद्धालु पंडाल पहुंचे।

      आपको यह भी बता दें कि, कस्बा महराजगंज में चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू और कस्बा वासियों के सहयोग से 39वीं बार जय मां जसवंतरी देवी दुर्गा पूजा समिति द्वारा भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मां के पंडाल में रोजाना अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन पूजन कर मां का आशीर्वाद ले रहे हैं।

     आगामी 9 और 11 अक्टूबर 2024 को जवाबी कीर्तनों का महा मुकाबला होगा, जिसमें आप सब कीर्तन प्रेमी पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ