जादू के माध्यम से तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को किया गया जागरूक

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीके श्रीवास्तव की मौजूदगी में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंजीकृत जादू दल जादूगर और उनके साथी कलाकारों के द्वारा जादू दिखा कर लोगों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों रोगों जैसे मुख, गला, फेफड़े एवं लीवर कैंसर, पुरुषों में प्रजनन क्षमता का कम होना, महिलाओं में गर्भपात की समस्या का होना आदि की जानकारी दी गई।  

      आपको बता दें कि, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ने बताया कि, अब से युवक पूर्ण रूप से मुक्त हो सकते हैं जिसका इलाज सम्भव है और सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू सेवन व धुम्रपान पूर्णतया प्रतिबंधित है। पकड़े जाने पर जुर्माना व कानूनी कार्यवाही या दोनों हो सकती हैं।

       अधीक्षक डॉ पीके श्रीवास्तव समेत सभी डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी व क्षेत्रीय सैकड़ों महिलाएं व पुरुषों ने कार्यक्रम को देखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ